फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजर चार्जेज लगाने की तैयारी में नगर निगम

Wed, 23 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में छोटे बड़े दुकानदारों, प्राइवेट अस्पताल, होटल, बारात घरों पर यूजर चार्जेज लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। निगम के दो वार्डों में टेंडर द्वारा कराए जा रहे विद्युत रिपेयर कार्य पर अंसतोष जाहिर किया गया। एक कमेटी बनाकर कार्यों की जांच और संतोषजनक कार्य नहीं मिलने पर अगली बोर्ड बैठक में टेंडर निरस्त करने का प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को महापौर ऊषा चौधरी, नगर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान की मौजूदगी में कार्यकारिणी की बैठक हुई। वार्ड नंबर 10 और 20 में टेंडर कराकर किए जा रहे विद्युत रिपेयर कार्यों पर सवाल खड़े हुए। खुद मेयर ने कहा कि वार्डों में कौन सा सामान बदला जा रहा है, इसकी जानकारी निगम को नहीं दी जा रही है। ठेकेदार को प्रतिमाह एक लाख रुपए का भुगतान हो रहा है। पार्षद अब्दुल कादिर ने कहा कि इतना खर्च करने बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है तो टेंडर को ही खत्म कर दिया जाए। 

निगम से कार्यों की निगरानी के लिए कमेटी का गठन करने पर सहमति बनी। इंदिरा अम्मा कैंटीन के लिए चिन्हित की गई दो दुकानों का सरकारी किराया 7582 रुपए लेने पर चर्चा के बाद इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने पर सहमति बनी। कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने नगर सीमा के तहत छोटे बड़े व्यापारियों, धर्मशाला, अस्पतालों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की एवज में यूजर चार्जेज वसूलने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे राय मशविरा के बाद सहमति दे दी गई। 
विज्ञापन


पक्के मकानों से वसूले जा रहे 20 रुपये के यूजर चार्जेज में 10 रुपये का इजाफा किया गया है। टेलीफोन कंपनियों द्वारा की जाने वाली रोड कटिंग के लिए एडवांस रुपयों के साथ ही काम के हिसाब से सिक्योरिटी भी जमा कराई जाएगी। नालों की सफाई के लिए बनी गैंग की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई है। सड़कों पर सुअरों को आवारा छोड़ने वालों को नोटिस देकर चालान होगा। बिना चारदीवारी और कूड़े के ढेर वाले प्लाटों के मालिकों को नोटिस दिया जाएगा। 

आवारा कुत्तों, मवेशियों की समस्या पर भी चर्चा तो हुई, लेकिन समाधान नहीं निकाल सका। बैठक में उपनगर अधिकारी नजर अली, पार्षद सर्वेश बाली, शानू चौधरी, डॉ. माजिद हुसैन, आशा जग्गा, रोशन जहां आदि मौजूद रहे। कार्यालय अधीक्षक विकास ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण और नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही यूजर चार्जेज लागू किए जाएंगे। डोर टू डोर उठाए जा रहे कूड़े की एवज में चार्जेज लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


ये तय हुए हैं यूजर चार्जेज

फल, सब्जी ठेली- 20 रुपए प्रतिमाह
मांस विक्रेता, रेस्टोरेंट, बारातघर- 300 रुपए
सिनेमाघर, फैक्ट्री, बैंक, प्राइवेट अस्पताल- 1000 रुपए
गैर सरकारी कार्यालय, क्लीनिक- 100 रुपए े
पैथोलॉजी लैब, बार- 500 रुपए 
खाद्य पदार्थों के ठेले, पक्के दुकानदार- 50 रुपए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें