फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूएस नगर के तीन उप जिला अस्पतालों में 33 विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा

Wed, 29 Apr 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के उप जिला अस्पताल (एसडीएच) विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। खटीमा, काशीपुर और सितारगंज में लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एसडीएच स्थापित किए हैं लेकिन शासन और स्वास्थ्य महकमा किसी भी अस्पताल में पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

तीनों उप जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 33 पद रिक्त हैं। दो अस्पतालों में तो मुख्य चिकित्साधीक्षक की तैनाती तक स्वास्थ्य महकमा नहीं कर पाया है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा के उप जिला अस्पताल में तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। तहसील मुख्यालयों पर स्थापित उप जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से अन्य अस्पतालों की शरण में जाना लोगों की मजबूरी बन गया है। एसडीएच रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। संवाद


-
-इंसेट:
काशीपुर एसडीएच में विशेषज्ञ के 15 पद रिक्त
रुद्रपुर। काशीपुर एसडीएच में मुख्य चिकित्साधीक्षक के साथ ही जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, नेत्र सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, फाॅरेंसिक एक्सपर्ट का एक-एक और फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक के दो-दो पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

इंसेट:
खटीमा एसडीएच में 12 पदों पर तैनाती नहीं
रुद्रपुर। एसडीएच खटीमा में भी मुख्य चिकित्साधीक्षक का पद रिक्त है। अस्पताल में जनरल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ के दो-दो, नेत्र सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ, पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ, फॉरेंसिक विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ का एक-एक पद रिक्त है।
इंसेट:
सितारगंज में विशेषज्ञ चिकित्सक के छह पद खाली
रुद्रपुर। एसडीएच सितारगंज के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.राजेश कुमार पीएचसी नारायणपुर से संबद्ध हैं। अस्पताल में फिजिशियन, पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट, नेत्र सर्जन, रोडियोलॉजिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है।

कोट
33 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होनी है। प्रत्येक जिले को विशेषज्ञ चिकित्सक आवंटित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऊधमसिंह नगर को भी कुछ विशेषज्ञ चिकित्सक मिलेंगे।
विज्ञापन

-डॉ. सुनीता टम्टा, स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें