फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई का तापमान 40 डिग्री के पार

Sat, 27 Apr 2019 12:12 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तापमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को अधिक तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर के समय गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल नजर आए। गर्मी के साथ ही लू भी चली। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले पांच दिन इसी तरह गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना व्यक्त की है। रुद्रपुर में सुबह 10 बजे से ही तेज धूप के कारण गर्मी शुरू हो गई थी। दोपहर तक गर्मी से लोग बेहाल नजर आए।

विज्ञापन


रुद्रपुर मुख्य बाजार और नैनीताल हाइवे पर लोग धूप से बचने के लिए छाता लेकर गुजरते नजर आए। गर्म हवाओं से बचने के लिए कुछ लोग मुंह पर कपड़ा से ढंककर चलते दिखे। दोपहर के समय रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर यात्री गर्मी से बेहाल दिखे। पंतनगर विवि के वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जिले में अगले पांच दिन इसी तरह गर्मी जारी रहेगी। गर्मी पड़ने के साथ ही लू भी चलेगी। शुक्रवार को तराई का अधिकतम दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
 
जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान 
दिन  अधिकतम  न्यूनतम  
शुक्रवार  31.5 डिग्री सेल्सियस 17.6 डिग्री सेल्सियस
शनिवार  33 डिग्री सेल्सियस  18 डिग्री सेल्सियस 
रविवार  35 डिग्री सेल्सियस  18डिग्री सेल्सियस 
सोमवार  36 डिग्री सेल्सियस  18डिग्री सेल्सियस 
मंगलवार  37 डिग्री सेल्सियस  19 डिग्री सेल्सियस 
बुधवार  36.1 डिग्री सेल्सियस   21.4 डिग्री सेल्सियस 
बृहस्पतिवार  38.4 डिग्री सेल्सियस   22.9 डिग्री सेल्सियस 

खटीमा में भी तेज गर्मी, पारा 38 डिग्री दर्ज 
खटीमा। सीमांत क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप और दोपहर को गर्म हवा चली। जीआईसी मौसम केंद्र प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि आने वाले दिनों में और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें