रुद्रपुर। राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में नैनीताल को हराकर यूएस नगर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
नैनीताल और यूएस नगर के बीच हुए 12 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर ऊधमसिंह नगर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नैनीताल की टीम ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 130 रन बनाए। ऊधमसिंह नगर के बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए रनों की बौछार कर दी। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते यूएस नगर की टीम ने शुरुआत से ही तीखा रुख अपनाया। ओपनर शुभम सिंह ने 35 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को एक अच्छी गति में पहुंचा दिया। श्लोक रैकवार ने भी 45 रन की नाबाद पारी खेली और 8 ओवर में ही टीम को जीत के पायदान पर पहुंचा दिया। आयोजकों और कोच स्टाफ ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते उन्हे शुभकामनाएं दीं हैं। संवाद