फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चा निरस्त होने से भड़के लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। रिक्त पदों के चुनाव प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत बन्नाखेड़ा के वार्ड 15 का पर्चा निरस्त होने से गुस्साए प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ हंगामा कर एआरओ राजेश यादव का घेराव किया। इस दौरान एआरओ यादव से झड़प हो गई। प्रत्याशी का आरोप है कि उसका पर्चा राजनीतिक दबाव में निरस्त किया गया है। प्रत्याशी ने इस मामले को लेकर न्यायालय की शरण में जाने का मन बनाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि वार्ड 15 से ग्राम प्रधान प्रियंका के पति प्रमोद दिवाकर और दूसरे प्रत्याशी के रूप में प्रमोद कुमार ने पर्चा भरा है। लेकिन जांच के दौरान प्रमोद कुमार का पर्चा निरस्त कर दिया गया। सूचना पर शुक्रवार को प्रमोद कुमार अपने समर्थकों के साथ ब्लाक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर एआरओ राजेश यादव का घेराव कर पर्चा बहाल करने की मांग की। इसी गांव के वार्ड तीन से प्रत्याशी चंद्रा देवी के पति कमलजीत सिंह ने भी समर्थकों के साथ एआरओ राजेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने चंद्रा देवी का पर्चा गलत तरीके से निरस्त करने का आरोप लगाया।
एआरओ यादव ने जांच पड़ताल कर चंद्रा देवी के निरस्त पर्चा को बहाल कर दिया गया।
इस मौके पर चंद्रपाल, कमलजीत सिंह, नन्हे, नोबहार सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि थे। इधर बीडीओ हर सिंह मेहरा ने बताया जांच पड़ताल के दौरान पूरी प्रक्रिया के तहत पर्चा निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें