फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गैस एजेंसी पर हंगामा, सभासद की प्रबंधक और ठेकेदार से नोकझोंक, हाथापाई की नौबत

Sun, 19 Apr 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। इंडेन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी की व्यवस्था से खिन्न वार्ड नंबर पांच के सभासद की गैस एजेंसी के प्रबंधक और ठेकेदार से नोकझोंक हो गई। मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को वार्ड नंबर पांच के सभासद परमजीत सिंह पम्मा इंडेन गैस एजेंसी आए थे। सिलिंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था को लेकर उनकी ठेकेदार राकेश अरोरा और एजेंसी प्रबंधक गंगाराम आर्य से बहस हो गई। नोकझोंक से शुरू हुआ मामला गाली गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। मामले के तूल पकड़ने पर प्रबंधक और ठेकेदार के इशारे पर सभी कर्मचारियों ने एजेंसी में तालाबंदी कर दी। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर परमजीत सिंह पम्मा के खिलाफ तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के अनुसार परमजीत सिंह पम्मा ने कथित रूप से एजेंसी कार्यालय में जबरन घुसकर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कार्य में बाधा उत्पन्न की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जानकारी मिलने पर इंडेन गैस एजेंसी के नोडल अधिकारी हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सभासद परमजीत सिंह पम्मा का आरोप है कि गैस एजेंसी निर्धारित रोस्टर के अनुसार सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं कर पा रही है। उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कालाबाजारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। बहरहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधियों की दबंगई बता रहे हैं, तो कुछ निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें