रुद्रपुर। जी-20 सम्मेलन के दौरान विदेशी महमानों की सुरक्षा में उत्तराखंड पुलिस के साथ यूपी पुलिस भी तैनात रहेगी। इसके लिए जिला पुलिस ने यूपी पुलिस के साथ बॉर्डर बैठक की है। जिले में पुलिस सत्यापन अभियान चला रही है और सत्यापन नहीं कराने वालों के चालान कर रही है।
रामनगर में होने वाले जी-20 सम्मेलन में विदेशी महमान हवाई यात्रा के जरिए पंतनगर एयरपोर्ट में उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से दोराहा, बाजपुर होते हुए रामनगर पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ले कर पुलिस ने पहले से पूरी प्लानिंग करनी शुरू कर दी है। वहीं जिले में कुछ जगह यूपी के पुलिस क्षेत्र में भी आती हैं। इसके लिए जिला पुलिस ने यूपी पुलिस के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की है। जहां यूपी के क्षेत्र में यूपी पुलिस को मुस्तैद रखने की बात की गई है।
काशीपुर रोड में कई जगह पर जिले की सीमा से यूपी के क्षेत्र जुड़े हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि यूपी के क्षेत्रों में जी-20 सम्मेलन के दौरान वहां की पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा पुलिस ने जिले के सभी थानों क्षेत्रों में सत्यापन अभियान शुरू किया है। शहर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में देर शाम को सत्यापन अभियान चलाया गया। जहां करीब 20 से अधिक लोगों का 83 पुलिस एक्ट में 250 रुपये का चालान किया गया। संवाद
सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग
रुद्रपुर। जी-20 सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पुलिस सत्यापन और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बरेली, रामपुर और मुरादाबाद के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान वहां पर एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ पंतनगर तपेश चंद सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद