फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छप गई है

Wed, 22 Mar 2023 04:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर में अस्पताल में अपने परिजनों के साथ घायल छात्र गौरव। संवाद
विज्ञापन
गदरपुर। एनडीआरएफ के जवान ने इंसानियत की मिसाल पेश की। जवान ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए इंटरमीडिएट के एक छात्र का इलाज कराने के बाद उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाकर छात्र को परीक्षा दिलवाई। जवान के इस नेक कार्य की सभी जगह सराहना हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 8:30 बजे ग्राम चकरपुर निवासी संदीप सिंह का पुत्र गौरव उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। गौरव ग्राम सूरजपुर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गौरव घायल हो गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन के जवान ओंकार सिंह ने गौरव को इलाज के लिए एनडीआरएफ परिसर स्थित अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच गौरव ने जवान को बताया कि दस बजे उसकी इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा है। इस पर ओंकार सिंह ने अपने वाहन से गौरव को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गदरपुर स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचाया। उन्होंने केंद्र केंद्र प्रभारी को गौरव के साथ हुई दुर्घटना के बारेे में जानकारी दी। इसके बाद गौरव परीक्षा में शामिल हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें