फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खंबारी में राजा जगत देव महाराज की प्रतिमा का अनावरण

Mon, 23 Mar 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव खंबारी में बुक्सा जनजाति समाज के वीर योद्धा राजा जगत देव महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान समाज ने कलश शोभायात्रा निकाली और भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन


रविवार को गांव खंबारी में सौंदर्यीकरण सहित 24 लाख 50 हजार की लागत से निर्मित महाराज की प्रतिमा का अनावरण नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया। इससे पहले महिलाओं और समाज के लोगों ने कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा हल्द्वानी स्टेट हाईवे बरहैनी चौक से शुरू होकर प्रतिमा स्थल पहुंची।
संचालन डीके जोशी और नवदीप कंग ने किया। कार्यक्रम में नानकमत्ता के विधायक गोपाल गोपाल सिंह राणा, नैनीताल पूर्व विधायक संजीव आर्य, चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते, हरमिंदर सिंह लाडी, जोरावर सिंह भुल्लर, जीत सिंह, शेर सिंह मोहन सिंह, इंदर सिंह, सोमल सिंह सूरज सिंह, पंचम सिंह, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें