काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र के टांडा उज्जैन रेलवे फाटक के पास सोमवार को करीब 11:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति गंभीरावस्था में पड़ा था। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से उसे एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। वहीं चिकित्सक के मुताबिक घायल के सिर और शरीर में गंभीर चोटें लगी थीं जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। संवाद