फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: अंडर-19 बालक वर्ग के ट्रायल 30 नवंबर व एक दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से जिला स्तरीय अंडर-19 बालक वर्ग का ट्रायल 30 नवंबर और एक दिसंबर को काशीपुर की हाइलेंडर स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। जिन खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है वे 30 नवंबर को एकेडमी में सुबह आठ बजे पहुंचकर भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि सत्र 2020-21 के लिए सीएयू की ओर से उत्तराखंड अंडर-19 की टीम तैयार की जा रही है। अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए जिले में 30 नवंबर से सुबह नौ बजे ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागियों को सफेद किट में आना जरूरी होगा। ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए 142 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जिन खिलाड़ियों ने पंजीकरण नहीं कराया है वे सुबह आठ बजे आकर एकेडमी में ऑफलाइन पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते हैं। खिलाड़ियों को साथ में जन्म प्रमाणपत्र, तीन वर्षों का शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्थायी प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना पड़ेगा। ट्रायल के अनुसार ही जिले की टीम का चयन किया जाएगा। उसके बाद टीम राज्य स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें