फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में मिले अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कटोराताल चौकी के पास बेहोशी की हालत में मिले एक अधेड़ को 108 सेवा ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कानूनगोयान निवासी विनोद (50) पुत्र बाबूराम कटोराताल रोड पर कैनाल कॉलोनी की पुलिया पर फड़ लगाकर मोची का काम करता था। उसके दो बड़े भाइयों कैलाश और भूप सिंह की पूर्व में मौत हो चुकी है, जबकि बहन उर्मिला मुरादाबाद में रहती है। विनोद शराब पीने का आदी था। एक साल पहले कानूनगोयान निवासी मकान मालिक ने भी उससे मकान खाली करा लिया था। इसके बाद वह फड़ बंद करने के बाद रात को पुलिया पर ही सो जाता था। 29 दिसंबर की रात को वह पुलिया पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर 108 सेवा ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बुधवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पास में साइकिल ठीक करने वाले दिलवर ने उसकी शिनाख्त की। सूचना पर मृतक की बहन उर्मिला और अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें