फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भतीजे की शादी का सामान लेकर लौट रहे चाचा की हादसे में मौत

Fri, 21 Nov 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज।
विज्ञापन

भतीजे की शादी का सामान लेकर बाजार से घर लौट रहे चाचा की बाइक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खटीमा भेज दिया है।
सिसईखेड़ा गांव निवासी गुरदेव सिंह (41) अपने भतीजे की शादी का सामान लेने के लिए सितारगंज बाजार गए थे। उनके भतीजे की शुक्रवार को नानकमत्ता बरात जानी थी। गुरदेव सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। एचडीएफसी बैंक के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और वे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गए। गंभीर रूप से घायल गुरदेव को उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बताया कि शादी के लिए सारा परिवार घर में एकत्र है। सभी शुक्रवार को जाने वाली बरात की तैयारियों में जुटे थे। गुरुदेव की सिसईखेड़ा में मिठाई की दुकान है। उसके परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उसकी मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नानकमत्ता के पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें