फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल में तीन माह बाद फिर शुरू होगा अल्ट्रासाउंड, हर बुधवार मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में पिछले तीन माह से ठप पड़ी अल्ट्रासाउंड की सुविधा आखिरकार फिर से शुरू होने जा रही है। रेडियोलॉजिस्ट के तबादले के बाद से मशीन बंद पड़ी थी जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सीएमओ के दखल के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत हर बुधवार को अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाएगी। पहली बार 18 नवंबर को मरीजों को यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि रेडियोलॉजिस्ट के तबादले के बाद जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड पूरी तरह बंद हो गए थे। गर्भवतियों, पेट, किडनी और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटरों का रुख करना पड़ रहा था जहां उन्हें मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी। गरीब मरीजों के लिए यह बोझ और भी बढ़ गया था। कई मरीज तो बिना जांच के ही इलाज कराने को मजबूर थे। इस मुद्दे को अमर उजाला ने पांच अगस्त के बाद लगातार प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी ने मामले का संज्ञान लिया और पटरी से उतरी व्यवस्था को सुधारने की पहल की। सीएमओ ने खुद वैकल्पिक व्यवस्था बनाई। तय किया गया है कि हर बुधवार को दूसरे अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट को बुलाकर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। इससे रोजाना अस्पताल पहुंचने वाले सैकड़ों मरीजों को राहत मिलेगी।

कोट:
स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए भी शासन को पत्र भेजा गया है। जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक हर बुधवार को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट आएंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। -डॉ. एसके गोस्वामी, सीएमओ।
विज्ञापन

फोटो-12आरडीपी07पी- रुद्रपुर में स्थित जिला अस्पताल। अमर उजाला

अस्पताल में स्टाफ की कमी, 147 में से 50 पद खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में स्वीकृत 147 पदों में से 50 पद खाली चल रहे हैं। स्टाफ की कमी का असर स्वास्थ्य सेवाओं में दिख रहा है। नतीजा, रोजाना दूर-दराज से पहुंचने वाले सैकड़ों मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और आए दिन उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। अल्ली खां निवासी रिजवान, ग्राम धीमरखेड़ा निवासी अजय, यासीन और जसपुर खुर्द निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उन्हें भटकना पड़ता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि रिक्त पदों को जल्द भरा जाए ताकि मरीजों को काशीपुर में ही बेहतर इलाज मिल सके।

इनसेट......

ये पद खाली

अस्पताल में लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त हैं उनमें 2 फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, फोरेंसिक एक्सपर्ट, दंत चिकित्सक, ब्लड बैंक प्रभारी, पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ यानी हार्ट, छाती, बच्चों, चमड़ी और मानसिक रोगों के मरीजों को काशीपुर में विशेषज्ञ ही नहीं मिल रहे हैं। नर्सिंग और अन्य स्टाफ का भी बुरा हाल है। 30 में से 8 नर्सिंग अधिकारी के पद खाली हैं। आईसीयू में 11 में से 5 वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के पद खाली हैं, चीफ फार्मासिस्ट का पद, 28 में से 14 चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद, वाहन चालक और डार्क रूम असिस्टेंट के पद भी खाली हैं, आईसीयू में ही आधे से ज्यादा वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ न होने से गंभीर मरीजों की देखभाल भी प्रभावित हो रही है।

कोट -

काशीपुर सरकारी अस्पताल के रिक्त पदों की सूचना निरंतर मुख्यालय भेजी जा रही है। इन पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। - डॉ. संजीव गोस्वामी, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें