फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेटम: तीन दिन बाद खर्च वसूलकर हटाया जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जे हटाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद प्रशासन अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों का सामान कब्जे में लेगा और उनसे खर्च भी वसूलेगा।
विज्ञापन

मोहल्ला रहमखानी निवासी मनोज कौशिक ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि तहसील रोड से नई सब्जी मंडी, अल्ली खां जाने के लिए पक्की सड़क है। सब्जी मंडी के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं होने पर अस्थाई व्यवस्था के तौर पर पंत पार्क-अल्ली खां मार्ग की पटरी पर सब्जियों के फड़ लगवाए थे परंतु फड़ लगाने वालों ने रोड साइड पर कब्जा कर कई-कई फीट तक सड़क घेर ली। दूसरे दुकानदारों ने भी पक्की सड़क पर दुकानें लगानी शुरू कर दी हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए 30 अगस्त को नैनीताल हाईकोर्ट की दो सदस्यीय खंडपीठ ने निर्देश दिए थे कि एसडीएम अपने साथ पुलिस को लेकर 20 फीट चौड़ी सड़क की पैमाइश कर पीली लाइन खिंचवाएंगे। थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी दुकानदार पीली लाइन का अतिक्रमण न कर पाए। इस मामले में अगली सुनवाई अब 13 अक्तूबर को होगी।
एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में नई सब्जी मंडी के अतिक्रमणकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इस दौरान पीली लाइन खींची जाएगी। स्वत: अतिक्रमण न हटाने वाले व्यापारियों का सामान जब्त कर उनसे खर्च भी वसूला जाएगा। उधर व्यापारी शकील अहमद आदि का कहना है कि वर्ष 1989 में पालिका बोर्ड के प्रस्ताव पर उन्हें नई सब्जी मंडी में जगह दी गई थी। वह नगर निगम को निरंतर तहबाजारी देते हैं। शकील का कहना है कि उनकी ओर से भी हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा गया है। इस पर सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें