फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई: ओवरलोड 26 वाहनों से वसूले साढे नौ लाख

विज्ञापन
केला खेड़ा में हाईवे पर वाहनों की जांच करते अधिकारी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
केलाखेड़ा। डीएम के निर्देश पर एडीएम जयभारत सिंह के नेतृत्व में राजस्व, खनन और परिवहन की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने उपखनिज से भरे 26 ओवरलोड वाहनों को पकड़कर साढ़े नौ लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में खलबली मची रही। इधर कार्रवाई की भनक लगते ही उपखनिज से भरे ओवरलोड वाहनों को चालक संपर्क मार्गों से निकाल ले गए।
विज्ञापन

सोमवार देर रात हाईवे स्थित करबला मोड़ के पास एडीएम जयभारत सिंह, एसडीएम आरसी तिवारी, तहसीलदार यूसुफ अली, खनन अधिकारी दिनेश कुमार, एआटीओ एके झा ने टीम के साथ चेकिंग की। इस दौरान बाजपुर की तरफ से आने वाले 26 खनन वाहनों को रोककर जांच पड़ताल की गई तो उनमें उप खनिज ओवर लोड भरा था। कई चालक वाहनों को छोड़कर रफूचक्कर हो गए। उप खनिज भरे वाहन यूपी के बरेली सहित अन्य शहरों को जा रहे थे। चालकों के भागने पर वाहनों का चालान कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि उप खनिज भरे ओवरलोड के 26 वाहनों से नौ लाख पचास हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें