खटीमा में एसडीएम के लिपिक को ज्ञापन सौंपते उक्रांद कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATIMA
गैरसैंण को जिला बनाए बगैर कमिश्नरी घोषित करने का विरोध करते हुए उक्रांद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम निर्मला बिष्ट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने नए जिले बनाने की मांग की। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि गैरसैंण को जिला घोषित किए बिना कमिश्नरी घोषित करने का कोई औचित्य नहीं है। गैरसैंण को कमिश्नरी बनाकर विकास की बात करना जनता के साथ छलावा मात्र है।
कहा कि पूर्व की भाजपा सरकारें भी राज्य में नए जिले बनाने की घोषणा कर चुकी हैं जो आज तक पूर्ण नहीं हो पाई हैं। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर एतिहासिक विरासत से छेड़छाड़ कर नई कमिश्नरी बनाकर राज्य के विभाजन का आरोप लगाया है। उन्होंने खटीमा सहित अन्य प्रस्तावित नए जिलों की घोषणा करने की मांग उठाई। वहां राम सिंह धामी, अब्दुल फरीद सिद्दीकी, संतोष मेहरोत्रा, गोपाल सिंह मेहता, विनोद राजपूत, कैलाश भट्ट, हयात सिंह जेठी, आनंद बोरा, शाहबुद्दीन अंसारी आदि थे। (संवाद)