फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में ऊधमसिंह नगर का दबदबा

Tue, 12 Sep 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  किच्छा।
विज्ञापन
किच्छा के ग्राम देवरिया में राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता ग्राम देवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शुरू की गई। प्रतियोगिता के पहले दिन बालिकाओं के अंडर 14,17 व 19 मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में पहले दिन ऊधमसिंह नगर छाया रहा। ऊधमसिंह नगर की उमा रावत 23 किग्रा अंडर 14 आयु वर्ग में प्रथम घोषित की गई। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल ने किया। 23 किग्रा. बालिका वर्ग के बीच मुकाबला हुआ। अंडर 14 में ऊधमसिंह नगर की उमा रावत प्रथम रहीं। 27 किग्रा. में ऊधम सिंह नगर की ललिता जोशी प्रथम, 32किग्रा. में शैली धामी, 36 किग्रा. में ऊधमसिंह नगर की शालिनी, 40 किग्रा. में ऊधमसिंह नगर की रीता मेहता, 44 किग्रा. में ऊधमसिंह नगर की हेमा कोरंगा, 44 किग्रा. से ऊपर वजन में रश्मि मौर्य ने बाजी मारी। अंडर 17 वर्ग में  36 किग्रा. में देहरादून की नेहा प्रथम रही। 40 किग्रा. में ऊधम सिंह नगर की नेहा बिष्ट, 44 किग्रा. में ज्योति पाठक, 48 किग्रा. में कोमल आर्य ने बाजी मारी। 52 किग्रा. में नैनीताल की आरती जोशी, 56 किग्रा. में नैनीताल की ममता जलाल प्रथम रही।

61 किग्रा. में देहरादून की पुष्पा विजेता बनी। अंडर 19 आयु वर्ग के 36 किग्रा. वर्ग में ऊधमसिंहनगर की सुनिधि , 40 किग्रा. में रीना, 44 किग्रा. में दीपशिखा प्रथम रही। 48 किग्रा. में भी ऊधमसिंह नगर का दबदबा रहा। इसमें ऊधमसिंह नगर की मेघा आर्या ने बाजी मारी। 52 किग्रा. में ऊधमसिंह नगर की खुशबू मेहता और 61 किग्रा में देहरादून की उर्वशी विजेता बनी। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जगत सिंह परिहार, ग्राम प्रधान आशा वर्मा, जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली, राजेंद्र सिंह भाकुनी, संजय जोशी, राकेश कुमार, राजा भंडारी, त्रिलोक जोशी, चक्रवर्ती जोशी, ममता कोली, प्रेमा बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें