फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, पथराव

विज्ञापन
रुद्रपुर में अस्पताल गेट पर हंगामा करते परिजन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर में तीनपानी स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज के नाम पर लूट-खसोट करने का आरोप लगाते हुए धरना दिया और अस्पताल का गेट बंद कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत पहले हो चुकी थी, लेकिन पैसा ऐंठने के लिए इसे जिंदा दिखाया गया। अस्पताल पर पथराव भी कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। पथराव में एम्बुलेंस चालक को चोटें आई है। जानकारी के अनुसार सिरसा फार्म , बहेड़ी यूपी निवासी बाइक सवार दो भाइयों 22 वर्षीय बलवीर सिंह और 18 वर्षीय हरजिंदर सिंह का गत 25 सितंबर को कार से एक्सीडेंट हो गया था। दोनों को मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 27 सितंबर को छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बड़े भाई का ईलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह बड़े भाई की भी मौत हो गई। युवक की मौत आक्रोशित परिजनों अस्पताल में ही धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि ईलाज के नाम पर अस्पताल 10 लाख रुपये ले चुका है, जबकि उनके बेटे की मृत्यु पहले हो चुकी थी।इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से सदमे में आये परिजन। - फोटो : Amar Ujala
घटना से सदमे में आये परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें