फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand : कोविड अस्पताल से संक्रमित तीन कैदी फरार, चोरी का एक आरोपी भी भाग निकला

Sat, 26 Sep 2020 04:52 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
कोविड अस्पताल की इसी खिड़की से फरार हुए कैदी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

सितारगंज सेंट्रल जेल से रुद्रपुर लाए गए तीन कोरोना पॉजिटिव कैदी कोविड अस्पताल की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। इससे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand: कोरोना जांच में गड़बड़ी, 111 पॉजिटिव 24 घंटे में ही हो गए निगेटिव

शनिवार तड़के दो बजे के करीब मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर अस्पताल में हत्या में आजीवन कारावास की सजा पाए आनंद निवासी ग्राम मछरिया मुरादाबाद, गौरव पाल निवासी जाख चौपाया घट्टी मछोड अल्मोड़ा और 10 साल की सजा पाने वाले देवेंद्र धानुक निवासी वार्ड 08 थाना चैनपुर जिला बजरंग नेपाल को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


कुछ समय बाद तीन कैदी बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष पंतनगर मदन मोहन जोशी और सिडकुल चौकी इंचार्ज अनिल उपध्याय पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। इसके साथ ही अस्पताल में लगे सीसीटीवी भी खंगाले गए। सीओ ने बताया कि फरार कैदियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

बाइक चोरी का एक आरोपी भी फरार

तीन सजायाफ्ता कैदियों के अलावा बाइक चोरी का एक आरोपी भी फरार हो गया है। शनिवार की सुबह किच्छा रोड स्थित आनंदम होटल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से धर्मपाल पुत्र निरंजन लाल निवासी हटा गोटिया थाना अमरिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी मछली बाजार ट्रांजिट कैंप भाग निकला।

आरोपी को 18 सितम्बर को थाना ट्रांजिट कैंप में बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, 19 सितंबर को रैपिड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद धर्मपाल को आनंदम होटल लाया गया था। पुलिस चारों आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें