फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीकॉम की दुकान की छत काटकर घुसे चोर, 50 हजार का माल लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मोबाइल टेलीकॉम की दुकान की छत काटकर घुसे चोर 50 हजार का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर पांच खेड़ा निवासी अमित कुकरेजा की अग्रसेन चौक के पास भारत टेलीकॉम के नाम से दुकान है। मंगलवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गया था। बुधवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान की छत कटी गई थी और 50 हजार रुपये का सामान गायब था। बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल जोशी ने बताया कि दुकान की छत काटकर चोरी की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित की ओर से तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें