रुद्रपुर। सिडकुल में ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक का कोरोना जांच के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
खेड़ा निवासी वारिस (21) पुत्र खिललन खां सिडकुल की एक कम्पनी में काम करता था। बीते रविवार की देर शाम ड्यूटी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। कंपनी कर्मी वारिस को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कंपनी कर्मचारी बेटे को अस्पताल में भर्ती कर चले गए। उसे अस्पताल पहुंचाने में भी देरी की गई। सिडकुल चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय ने बताया कि मृतक की कोरोना जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।