फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 सितंबर तक बढ़ाई गई आईटीआई में दाखिलों की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर तक अमर उजाला ब्यूरो, रेवाड़ी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वर्ष 2020-21 के लिए ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह जानकारी प्रधानाचार्या सुनील यादव ने देते हुए बताया कि ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है। दाखिला फार्म भरने के इच्छुक प्रार्थियों के पास अपनी निजी ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय सभी ओरिजनल प्रमाण-पत्रों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। आवेदनकर्ता इसके लिए विभागीय वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट आईटीआईहरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी आईटीआईहरियाणा एप से भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें