फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर, काशीपुर और किच्छा में 10 कंपनियों में पकड़ी 10 करोड़ की जीएसटी चोरी

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में बोलते राज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर, काशीपुर और किच्छा में राज्य कर विभाग की एसटीएफ टीम ने शनिवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान मास्क, सेनिटाइजर, पीपीई किट व खाद्य सामग्री बनाने वाली 10 कम्पनियों में 60 करोड़ के टर्नओवर पर 10 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। शनिवार को एडिशनल कमिश्नर वीएस नगन्याल व ज्वाइंट कमिश्नर वाईके मित्तल के निर्देशन में एसटीएफ ने तीनों शहरों की 10 मास्क, सेनिटाइजर व पीपीई किट व खाद्य सामग्री बनाने वाली कम्पनियों में छापेमारी की थी। एसटीएफ के रुद्रपुर मंडल प्रभारी रजनीश यशस्वी ने बताया कि छापेमारी से पहले सीएमओ से सभी कम्पनियों की जानकारी ली गई थी। शनिवार को 10 टीमों के 40 से अधिक कर्मियों ने कार्रवाई की। 60 करोड़ के टर्नओवर पर 10 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी। सुबह 11 बजे से हुई कार्रवाई दोपहर डेढ़ बजे तक जारी रही। कार्रवाई से कम्पनियों में हड़कंप मचा रहा। एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि कुछ कम्पनियों ने 18 प्रतिशत जीएसटी पर पांच प्रतिशत जीएसटी जमा की। जबकि कुछ कम्पनियों ने कोई शुल्क जमा नहीं किया। टीम में रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी व किच्छा के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें