फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ऑटो खड़ा करने से रोका तो चालक ने होमगार्ड जवान से की मारपीट, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर ऑटो खड़ा करने से रोका तो चालक ने होमगार्ड जवान से की मारपीट, वर्दी फाड़ी अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। जीटी रोड पर कुंडली के पास स्थित निफ्टम चौक पर होमगार्ड जवान ने ऑटो चालक को हाईवे के बीच ऑटो खड़ा करने से रोका तो उसने गाली-गलौज करते हुए जवान के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ डाली। इतना ही नहीं आरोप है कि उसने ऑटो जवान को छुरा दिखा मारने की धमकी भी दी। बाद में वह फरार हो गया। होमगार्ड जवान ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। गांव जुआं निवासी मंजीत ने बताया कि वह होमगार्ड जवान के पद पर मुरथल ट्रैफिक थाना में कार्यरत है। उसकी ड्यूटी कुंडली के पास निफ्टम चौक पर लगी है। मंजीत का आरोप है कि जब वह ड्यूटी दे रहा था तो एक ऑटो चालक आया और उसने बिना इंडीकेटर के ऑटो को चौक के पास हाईवे पर खड़ा कर दिया। जिससे वहां जाम की स्थिति बनने लगी। उसे ट्रैफिक नियंत्रित करने में दिक्कत आ रही थी। जिस पर उसने ऑटो चालक को वहां से आगे जाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। मंजीत का आरोप है कि बाद में आरोपी ने उससे मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोपी ने छुरा दिखाकर मारने की धमकी दी। बाद में वह फरार हो गया। जवान ने उसके बारे में पता किया तो उसकी पहचान गांव भैरा-बांकीपुर निवासी गौतम शाम उर्फ चमकीला के रूप में हुई। जिस पर होमगार्ड ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें