फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर सैन्य कर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या 1 सप्ताह पूर्व बड़े भाई की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर के ग्राम धर्मपुर निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ विकास 38 पुत्र नरेश सिंह 16 कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही के पद पर था। डेढ़ वर्ष पूर्व लद्दाख से वह रिटायर हुआ था। यहां ढकिया गुलाबों में छीना फार्म के पास वह मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। शुक्रवार की सुबह 7:45 बजे उसकी पत्नी सीमा घर में पूजा कर रही थी इसी बीच दो मंजिले पर वीरेंद्र ने 315 बोर की राइफल से अपनी गर्दन में गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर सीओ मनोज ठाकुर व टांडा चौकी में तैनात एसआई जावेद मलिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता नरेश सिंह ने बताया कि उसके बड़े पुत्र विजेंद्र उर्फ विक्की की 1 सप्ताह पूर्व 28 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। परिवार में दोनों पुत्रों की विधवा, उनके 1-1 पुत्र, मां और दादी हैं। एक ही सप्ताह में दो लोगों की मौत होने से नरेश सिंह के परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें