फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने गले में पेचकश से वार कर खुद को किया जख्मी

विज्ञापन
घायल गुरविंदर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक व्यक्ति ने अपने गले में पेचकस से वार कर खुद को जख्मी कर दिया। लहूलुहान हालात में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टर के अनुसार घायल युवक नशे में है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गाबा चौक पर एक व्यक्ति अपने गले मे पेचकस से वार का रहा था। उसे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद व्यक्ति ने पत्थर से वार कर पेचकस को गले मे घोंपने की कोशिश की। इसके बाद लहूलुहान हालत में चीता पुलिस के जवानों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद डॉक्टरों ने घायल के गले में मरहम पट्टी की। घायल बन्दरई लाडी पंजाब का बताया जा रहा है। इलाज के बाद व्यक्ति अस्पताल में घूमता रहा और पूछने पर कुछ नहीं बता पा रहा है। डॉक्टर आरडी भट्ट ने बताया कि पेचकश घायल के गले मे खाल के आरपार निकल गया। उसकी सांस नाली में जख्म नहीं हुआ है। घायल नशे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें