रुद्रपुर में सीईओ कार्यालय में धरना देते लोग।
- फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। अभिभावकों ने निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ गुरुवार को रुद्रपुर स्थित सीईओ कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने अधिकारियों पर शिक्षा माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। अभिभावकों ने कहा कि अभी तक करीब 12 स्कूलों के खिलाफ मनमानी फीस वसूली की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे प्रतीत हो रहा है कि अधिकारी निजी स्कूल संचालकों से मिले हुए हैं। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों पर कोरोनाकाल में अभिभावकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस दौरान सीपी शर्मा, संदीप चीमा, तजेंद्र विर्क आदि थे।