फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर पार्ट्स की कंपनी में धधकी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
रुद्रपुर की कम्पनी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित मोर्टर पार्ट्स की कंपनी में अज्ञात कारणों के चलते आग धधक गई। देर रात लगी आग पर दमकल विभाग ने दो गाड़ियों की मदद से एक घंटे बाद काबू पाया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। किच्छा बाईपास रोड में गंगापुर के पास विमलेन्दु शेखर की शिव शक्ति इंटरप्राइजेज ने नाम के मोर्टर पार्ट्स की कम्पनी है। बीते बुधवार की देर रात कंपनी में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों दो गाड़ियों से पहुंचे और पानी की बौछार की। आग इतनी भीषण थी कि एक घण्टे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। एफएसओ रामधारी यादव ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग से कम्पनी संचालक को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें