फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले क्वारंटीन कराने की मांग

विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई और कॉलेज इकाई रुद्रपुर की ओर से सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य केके पांडेय को कोरोना काल के चलते परीक्षा में आने वाली समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। इस संदर्भ में उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता की महानगर मंत्री चंदन भट्ट ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने आगामी 14 सितंबर से परीक्षा कार्यक्रम तय किया है। महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी ऐसे छात्र-छात्राएं जो अन्य जिलों में रहते हैं, उन्हें परीक्षा से पूर्व क्वारं टीन में रखा जाए, इसके बाद परीक्षा हॉल में भेजा जाए। महाविद्यालय में ऑटोमेटिक बॉडी सैनिटाइजर मशीन लगाई जाए व पूरा महाविद्यालय परीक्षा के तुरंत बाद सैनिटाइज किया जाए।,परीक्षा से पूर्व छात्र-छात्राओं की थर्मल स्कैनिंग की जाए।। इस दौरान तहसील सयोंजक राहुल गुप्ता, ब्लॉक सयोंजक सौरभ राठौर, महानगर मंत्री चंदन भट्ट, कॉलेज मंत्री अनुज त्रिवेदी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें