फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को कोरोना संक्रमण के चलते घर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल किया रेफर

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा गुरुग्राम के लिए रवाना होते हुए। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित जींद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को तीन दिन से बुखार कम नहीं होने के कारण घर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। नागरिक अस्पताल की एंबुलेंस से डॉ. मिड्ढा को सुबह नौ बजे उनके घर से लाया गया और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के लिए भेज दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि विधायक का बुखार कम नहीं हो रहा था, इसलिए उन्हें मेदांता अस्पताल रेफर करना पड़ा है । 24 अगस्त को उन्होंने अपना एंटीजन किट से सैंपल करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। सोमवार को बुखार होने के बाद उन्होंने फिर अपना एंटीजन किट से सैंपल करवाया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने आरटीपीसीआर से सैंपल करवाया। रात को उनका आरटीपीसीआर सैंपल भी पॉजिटिव आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें