फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुए सहित एक दबोचा

विज्ञापन
NA - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गूलरभोज। पीपल पड़ाव रेंज के प्लॉट संख्या 40 के समीप हरिपुरा डैम क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर जंगली मांस होने की सूचना पर वन कर्मियों ने छापेमारी की। वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि छापेमारी में झाले पर एक दुर्लभ प्रजाति का जिंदा कछुआ भी बरामद हुआ। झाला स्वामी सपन रॉय उर्फ चिंटू निवासी चन्दनगढ़ दिनेशपुर को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 1972 के तहत दंडनीय अपराध है। कछुआ वन्य जीव संरक्षण की अनुसूची 1 का प्राणी है। अभियुक्त को वन्य जीव संरक्षण की धारा 2,9,39,50 व 51 की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। आरओ पीपल पड़ाव आरएन गौतम ने बताया कि अभियुक्त चिंटू के कछुआ तस्करी के संपर्क भी तलाशे जा रहे है। छापेमारी दल में वन दरोगा सी पी जोशी, पान सिंह गोनिया, वनवीट अधिकारी अशोक बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें