अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी
दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित भूड़ला फ्लाईओवर के पास एक युवक का शव मिला है प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है l बताया जा रहा है कि सबूत मिटाने के लिए चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया है ताकि शव की पहचान न हो सकेl ऐसे में पुलिस कर्मियों का कहना है कि कई बार सुबूत छुपाने के लिए हत्या के बाद चेहरे को कुचल दिया जाता हैl कसोला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है lशव किसका है इसकी जांच कर रही है।