रुद्रपुर। शहर से यूपी जा रहे हेयर ड्रेसर को यूपी के डिबडिबा क्षेत्र में अज्ञात सात-आठ लोगों ने मारपीट कर लूट लिया। हमलावर मोबाइल और तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
वार्ड नम्बर एक जगतपुरा निवासी जीशान आवास विकास क्षेत्र में हेयर ड्रेसर की दुकान में काम करता है। रविवार की सुबह वह घर से रामपुर जिले के डिबडिबा में अपने चाचा के घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में सात-आठ लोगों ने उन्हें घर लिया। मारपीट के बाद हमलावर उससे तीन हजार रुपये व मोबाइल लेकर भाग गए। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।