फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतकर वापस लौटे रुद्रपुर कोतवाल

विज्ञापन
कोतवाल केसी भट्ट। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना से जंग जीतने के बाद कोतवाल केसी भट्ट ने दोबारा कोतवाली का चार्ज ग्रहण कर लिया है। उनके वापस आते ही प्रभारी कोतवाल एनएन पंत को वापस एसआइटी में भेज दिया है। रुद्रपुर कोतवाली के कोतवाल केसी भट्ट कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके संपर्क में आने से आधा दर्जन पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। एहतियातन सभी को संस्थागत व होम आइसोलेट कर दिया गया था। कोतवाल के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद छात्रवृत्ति घोटाले की एसआइटी में शामिल इंस्पेक्टर एनएन पंत को प्रभारी कोतवाल बनाया गया था। शनिवार को कोतवाल भट्ट कोरोना को हराने के बाद दोबारा वापस पहुंचे और पंत वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें