रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य स्तरीय सीनियर बालक अनुसूचित जाति कबड्डी प्रतियोगिता का ऊधमसिंह नगर विजेता बना। फाइनल मुकाबले में ऊधमसिंह नगर की टीम ने हरिद्वार की टीम को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया।
मनोज सरकार स्टेडियम में मंगलवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला हरिद्वार और देहरादून के बीच खेला गया। अंत में हरिद्वार ने 30-29 से मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बना ली। दूसरा सेमीफाइनल मैच ऊधमसिंह नगर और खटीमा के बीच खेला गया। यह मुकाबला एकतरफा रहा।
फाइनल मुकाबला ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के बीच खेला गया। फाइनल मैच भी एकतरफा ही रहा। ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को 32-15 से हराया और विजेता बन गई। समापन के मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी पंकज कुमार ने विजेता, उपविजेता को ट्राफी वितरित की।
वहां पर डीएसआे जानकी कार्की, रघुबीर सिंह विर्क, हरीश राम, ममता बोरा, विशाल सिंह, अल्पना त्यागी, सतनाम थे।