रुद्रपुर। विश्व क्षय रोग दिवस पर मंगलवार को जिला क्षय रोग क्लिनिक में जागरूकता व सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने की। इस वर्ष का आयोजन विशेष रहा क्योंकि ऊधम सिंह नगर क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के शीर्ष तीन जनपदों में शामिल हो गया है।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरके पांडे ने कहा कि क्षय रोग को समाप्त करने के लिए सामुदायिक सहभागिता बेहद जरूरी है। विशिष्ट अतिथि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अलोक शुक्ला और जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. महेश जोशी ने एकीकृत चिकित्सा पद्धति की भूमिका पर प्रकाश डाला।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीयूष रंजन ने स्वच्छता और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। संचालन मुख्य फार्मेसी अधिकारी बीएन बेलवाल ने किया। सभी ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली। वहां संजय पाण्डेय, पार्षद गिरीश पाल, डीपीएम हिमांशु मुस्यूनी, प्रदीप महर, दिनेश जोशी, राहुल श्रीवास्तव, शुभम पपनोई आदि थे।