फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सअप पोस्ट के विवाद में दो युवकों को बुलाकर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट करने का विरोध करने पर दो चचेरे तहेरे भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया गया। दोनों घायल किसी तरह कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उन्हें राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से कारतूस का खाली खोखा बरामद कर तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी हरजीत सिंह (26) पुत्र निर्मल सिंह और मनदीप सिंह (23) पुत्र अमरीक सिंह व्हाट्सएप पर डॉग फाइट के नाम से बने ग्रुप में जुड़े हैं। इसी ग्रुप में बरेली निवासी हरमन सिंह भी जुड़ा है। वह छोई (रामनगर) में रहकर ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है। इस ग्रुप में हरमन ने आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इसका विरोध करने पर ग्रुप में हरजीत और हरमन के बीच तीखी बहस और गालीगलौज तक हो गई। बात बढ़ने पर हरमन ने उन दोनों को ललकारते हुए काशीपुर में स्टेडियम तिराहे पर आने को कहा। इस पर रात करीब डेढ़ बजे वह दोनों बाइक लेकर स्टेडियम तिराहे पर पहुंचे। वहां हरमन अपनी स्कॉर्पियो कार से आया था। ये दोनों उसकी स्कॉर्पियो के पास पहुंचे तो हरमन अपनी पिस्टल में कारतूस लोड कर रहा था। हरमन ने अचानक स्कॉर्पियो स्टार्ट कर हरजीत को कुचलने की कोशिश की। हरजीत ने बचने का प्रयास किया तो उसका हाथ लगने से स्कॉर्पियों का शीशा टूट गया। इस पर हरमन ने पिस्टल से हरजीत और मनदीप पर गोली चला दी। एक गोली हरजीत के बांये पैर के आरपार हो गई, जबकि दूसरी गोली मनदीप के पैर से रगड़ खाकर निकल गई। इसके बाद वह भाग गया।
मनदीप अपने घायल भाई हरजीत सिंह को लेकर कोतवाली पहुंचा। कटोराताल पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ ने बताया कि घायल मनदीप की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें