फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: सिडकुलकर्मी से मोबाइल छीनने वाले दो युवक धरे, एक फरार

Sat, 18 Feb 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चार दिन पहले देर रात स्कूटी सवारों ने की थी वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। चार दिन पहले अटरिया ढाल मेें एक सिडकुलकर्मी का मोबाइल फोन छीनने वाले स्कूटी सवार दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। तीसरा आरोपी फरार है। मोबाइल के कवर में रखे एटीएम से युवकों ने रुपये भी पार कर दिए थे। पुलिस ने रकम और मोबाइल बरामद कर आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात जगतपुरा निवासी विक्की सागर ड्यूटी समाप्त कर वापस घर की ओर पैदल आ रहे थे। इसी बीच बगल में आए स्कूटी सवार तीन युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया। इसके अलावा युवकों ने एटीएम से नेट बैकिंग के जरिये 20,948 रुपये भी पार कर दिए। आवास विकास पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी खंगाले और लोगों से पूछताछ की। शनिवार को पुलिस ने मोदी मैदान के नजदीक से आनंद विहार ट्रांजिट कैंप निवासी रवि प्रकाश ठाकुर और ट्रांजिट कैंप निवासी संदीप कुमार उर्फ सैंडी को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करने की बात कबूूली। उनके पास चोरी किया हुआ मोबाइल और 14,500 रुपये की नकदी मिली। उनका तीसरा साथी आनंद विहार निवासी आकाश यादव मौके से फरार हो गया। एसएचओ सुंदरम शर्मा का कहना है कि दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें