फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: सरकार ने पूरी कीं चारधाम यात्रा की तैयारियांः धामी

Sat, 18 Feb 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनखंडी महादेव शिव मंदिर के मेले के उद्घाटन अवसर पर कहा कि चारधाम यात्रा के लिए सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। चारधाम यात्रा भी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। सीएम धामी ने कहा उम्मीद है कि पिछली बार से भी ज्यादा संख्या में श्रद्घालु चारधाम यात्रा में आएंगे। सीएम धामी ने कहा कि पिछले दिनों जब जोशीमठ में जो चीजें सामने आई हैं उसके बाद हमने स्वयं तय किया कि सभी शहर जो हिमालय पर बसे हैं, उनकी स्थितियों का आंकलन होगा और उनकी क्षमता से ज्यादा निर्माण कार्य हुए हैं तो उन पर रोक लगाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में निर्माण और विकास कार्य की गति कैसी हो, उस पर भी निर्णय लिए जाएंगे। स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें