फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बर्गर खरीद रही किशोरी को दो युवकों ने पीटा

Fri, 23 May 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नगर के वार्ड नंबर छह निवासी रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी 17 वर्षीय बेटी काजल रामलीला ग्राउंड पर लगे फूड वैन पर बर्गर खाने गई थी। वह बर्गर खरीद रही थी। तभी गांव हल्दुआ, सितारगंज निवासी अशोक कश्यप अपने तीन-चार साथियों के साथ रामलीला ग्राउंड पहुंच गया। उन्होंने बताया कि अशोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। साथ ही, उसे जान से मारने की धमकी भी दी। फूड वैन के स्वामी आकाश मंडल और चाय विक्रेता दिनेश कुमार ने मारपीट का विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। जब आसपास के लोग एकत्रित हुए तो युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने अशोक सहित एक अज्ञात युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें