फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मां से मिलने से शक्तिफार्म से गोरखपुर पहुंचा 8वीं का छात्र

Fri, 23 May 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। छुट्टी के बाद घर लौट रहा आठवीं कक्षा का छात्र अपने छोटे भाई को बस्ता थमा कर गोरखपुर चला गया। शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। एक दिन बाद पता चला कि वह अपनी मां के पास गोरखपुर पहुंचा है।
विज्ञापन

आनंदनगर गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर गांव स्थित एक जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ता है। बुधवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने छोटे भाई रवि के साथ घर के लिए निकला। बीच रास्ते में उसने अपने भाई को बस्ता थमाकर थोड़ी देर में आने की बात कहकर पास के तिलियापुर गांव की ओर चला गया।
परिजन अगले दिन पुलिस चौकी पहुंचे। पता चला कि किशोर गांव के एक युवक के संपर्क में है। युवक को चौकी बुलाकर पुलिस ने उसके माध्यम से किशोर से संपर्क साधा। उसने बताया कि वह अपनी मां के पास गोरखपुर पहुंचा है और कुछ दिन बाद लौट आएगा।
विज्ञापन

नाबालिग के पिता महेंद्र ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसका एक युवती से विवाह हुआ था। शादी के आठ साल बाद दोनों में अलगाव हो गया था। वह अपने दोनों बच्चों को छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें