फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चार दिन तक बंधक बनाकर दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप, जानें क्या बोलीं पीड़िता

Tue, 04 Aug 2026 09:37 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर

सार

काशीपुर में एक युवती ने दो युवकों पर चार दिनों तक दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

काशीपुर में एक युवती ने दो युवकों पर चार दिनों तक दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उसके शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवती ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोर्ट ने आईटीआई थाना पुलिस को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

एक युवती ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि वह आईटीआई थाना क्षेत्र में 16 फरवरी 2026 से एक मकान में किराये पर रह रही थी। 5 मार्च 2026 की शाम उसकी बहन के देवर मोहित चौहान व उसका दोस्त अनिक उर्फ प्रिंस शराब के नशे में उसके घर आए। दोनों ने उसकी बहन से अभद्रता की। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। वह शिकायत करने कोतवाली जा रही थी तो दोनों आरोपी रास्ते से उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गए। वहां एक कमरे में बंद कर चार दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि 9 मार्च 2026 को वह उनके घर से निकलकर भाग रही थी कि आरोपी मोहित और उसके माता-पिता ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


उन्होंने जबरन मोहित से उसकी शादी कर दी। 14 मार्च को वह बमुश्किल उनके चंगुल से छूटी। बीती 23 जून को आरोपी पक्ष के लोग पीट कर उसे साथ ले जाने लगे। उसने पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस मामले पर सुनवाई कर न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार ने प्रार्थनापत्र स्वीकार कर लिया। अदालत ने आईटीआई थाना प्रभारी को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें