फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Tue, 28 Nov 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कपड़ों पर प्रेस कराकर घर लौट रहे थे दोनों
विज्ञापन


जसपुर। सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। जगतपुर पट्टी गांव निवासी जसमीत सिंह (20) पुत्र तेजा सिंह, प्रिंस (19) पुत्र बंटी सिंह रिश्तेदार हैं। रविवार को उनकी बढ़ियोवाला गांव निवासी बुआ के बेटे की शादी थी। दोनों का परिवार शादियों की तैयारी में लगा था।
गांव में बिजली नहीं आने पर दोनों युवक कपड़ों पर प्रेस करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से जसपुर आए थे। कपड़ों पर प्रेस कराने के बाद घर लौट रहे थे। गोविंदपुर गांव में स्कूल के पास सड़क से गुजर रहे जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल बिजली के पोल से टकरा गई। जसमीत सिंह की अस्पताल पहुंच कर मौत हो गई जबकि प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के लिए उसे मुरादाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सोमवार को उसकी भी मौत हो गई। गमगीन माहौल में ग्रामीणों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक जनवरी में दोनों युवक पढ़ाई के लिए कनाडा जाने की तैयारी में लगे थे। जसमीत के पिता तेज सिंह किसान हैं जबकि प्रिंस के पिता बंटी सिंह स्कूल की बस चलाते हैं। दोनों परिवारों में परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। दोनों के परिवार आपस में चचेरे-तहेरे रिश्तेदार हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें