फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटे चंपावत और पिथौरागढ़ के दो युवक निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में कोरोना पॉज़िटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिले में कुल कोरोना पॉज़िटिव की संख्या 50 पहुंच गई है ऊधमसिंह जिले में सोमवार को पिथौरागढ़ निवासी 22 वर्षीय और चंपावत निवासी 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 50 हो गई है। दोनों कोरोना पॉजिटिव युवक विगत 21 मई को समूह में मुंबई से हरिद्वार तक ट्रेन से आए थे। वहां से उन्हें बसों से राधा स्वामी सत्संग भवन तक लाया गया था। 24 मई को 26 लोगों के सैंपल हल्द्वानी लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। सीएमओ डॉ शैलजा भट्ट ने बताया कि मंगलवार को इनमें से दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें