रुद्रपुर। परिजनों की डांट से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार ट्रांजिट कैंप थाने के संजयनगर निवासी निराई विश्वास (27) गौर विश्वास सोमवार की देर शाम नशे की हालत में घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे फटकार लगाई। रात को ही युवक बिना खाए कमरे में चले गया। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजन कमरे में गए तो वह पंखे से लटका मिला। परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।