फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: प्रेम विवाह के दो साल बाद संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 20 Aug 2026 11:48 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर कोतवाली ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर कोतवाली ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

मूल निवासी ग्राम प्यास कल्याणपुर जहानाबाद निवासी अशोक कुमार ने वर्ष 2024 में वर्षा से प्रेम विवाह किया था। अशोक पत्नी के साथ नई बस्ती शिमला पिस्तौर में किराये पर रहकर सिडुकल की कंपनी काम करता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से किसी बात पर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह दोनों के बीच फिर विवाद हो गया और कुछ देर बाद वर्षा अपने कमरे में चली गई।

काफी समय तक जब वह बाहर नहीं आई तो पति अंदर गया, वहां छत के सरिया के सहारे फंदे पर वर्षा का शव लटका मिला। अशोक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने शव को मौत की पुष्टि के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में तहसीलदार की उपस्थिति में पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया। इधर, मायके पक्ष का आरोप है कि अशोक ने वर्षा की हत्या की है। मृतका के परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के सामने ही आमने-सामने आए मायके-ससुराल पक्ष

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष के लोगों की तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया।

मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है। - विभव सैनी, सीओ रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें