फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेली में ठिठुरता मिला मासूम: तीन घंटे बाद बच्चे को खोजते हुए कोतवाली पहुंची मां, जानिए फिर क्या हुआ

Thu, 12 Dec 2024 02:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर में एक महिला अपने बच्चे को ठेली पर छोड़कर कहीं चली गई। लोगाें ने ठंड से ठिठुरते बच्चे को देखा तो उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। यह बच्चा बाल कल्याण समिति के पास पहुंचाया गया। समिति ने बच्चे के पिता के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
रुद्रपुर में अपने दो साल के मासूम के साथ पिता और बाल कल्याण समिति के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला अपने बच्चे को ठेली पर छोड़कर कहीं चली गई। लोगाें ने ठंड से ठिठुरते बच्चे को देखा तो उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। यह बच्चा बाल कल्याण समिति के पास पहुंचाया गया। समिति ने बच्चे के पिता के सुपुर्द कर दिया। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान है। बुधवार सुबह सोनिया होटल के पास एक ठेली पर दो साल का बच्चा लावारिश पड़ा था।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की नजर बच्चे पर पड़ी तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक जब उसे लेने कोई नहीं पहुंचा तो लोगों ने बच्चे को कोतवाली पहुंचाया। काफी इंतजार के बाद पुलिस ने बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर बच्चे के लिए दूध के साथ ही गर्म कपड़े, जूते और कंबल की व्यवस्था की गई। पुलिस के अनुसार करीब तीन घंटे बाद एक महिला रोते हुए कोतवाली पहुंची और अपना बच्चा गुम होने की बात कहने लगी।

पुलिस ने महिला के पास मौजूद मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और परिजनों को बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया। इसी बीच बच्चे का पिता फरमूद भी रामपुर से पहुंच गया। फरमूद ने समिति को बताया कि उसकी पत्नी इकरा मानसिक रूप से कमजोर है और उसका इलाज चल रहा है। वह आठ दिसंबर से बच्चे को लेकर लापता है और इसकी तहरीर रामपुर कोतवाली में दी गई है। समिति सदस्य पुष्पा पानू ने बताया कि बच्चे के संंबंध में पूरी जानकारी करने के बाद औपचारिकता पूरी कर उसे पिता फरमूद के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें