फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो ट्रांसपोर्ट एजेंसियों पर छापा, 1.04 लाख का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
किच्छा में ट्रांसपोर्ट एजेंसी की जांच करती सीएसटी टीम। विभाग
विज्ञापन
रुद्रपुर। जीएसटी विभाग की टीम ने शुक्रवार को किच्छा में दो ट्रांसपोर्ट एजेंसियों पर छापा मारा और टैक्स चोरी पकड़ी। टीम ने दोनों एजेंसियों से 1.04 लाख का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देश पर हुई कार्रवाई में दो ट्रांसपोर्ट एजेंसियों के गोदाम और वाहनों की जांच की गई। संयुक्त आयुक्त श्याम तिरूवा के नेतृत्व में गठित टीम ने उपलब्ध माल व प्रपत्रों की गहनता से जांच की।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर विनय ओझा, सहायक आयुक्त मो. जीशान मलिक, अमर कुमार, राज्य कर अधिकारी मंजीत सिंह राणा, मुकेश पांडे, विश्वजीत सिंह, निशा बिष्ट, आकांक्षा बोरा सहित 20 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त ने बताया कि राजस्व की बढ़ोतरी और कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग की जा रही है। कई व्यापारिक गतिविधियों और ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें