काशीपुर। लंबे समय से लंबित बिजली लाइन को आवास विकास सब स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर से जोड़ दिया गया है। इससे सभी ट्रांसफार्मरों पर लोड समान रूप से बांटा जाएगा जिससे शहर के कई क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही ओवरलोड और लो-वोल्टेज की समस्या समाप्त हो जाएगी। इससे विशेष रूप से मुख्य बाजार, रतन सिनेमा रोड, रामनगर रोड, बाजपुर रोड, आवास विकास आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति में स्थायी सुधार होने की पूरी संभावना है।